कार्यशाला में हुई तकनीकी, शोध एवं नवाचारों पर चर्चा

in #churu2 years ago

IMG-20220929-WA0010.jpgचूरू, जिला मुख्यालय स्थित पेन्शनर भवन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अन्तर्गत 2 दिवसीय विज्ञान एवं तकनीकी नवाचारों पर जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन पेन्शनर भवन में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सांवरमल गहनोलिया, एपीसी रामनिवास पूनियां व एपीसी हरिप्रसाद शर्मा ने किया। कार्यशाला में जिले के समस्त विज्ञान एवं गणित विषय के व्याख्याता वरिष्ठ अध्यापक व अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र महला ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला के उद्देश्य बताते हुए वर्तमान में विज्ञान व गणित शिक्षकों हेतु तकनीकी, शोध एवं नवाचार के महत्व के बारे में बताया। आज प्रथम दिवस को तीन सत्र में व्याख्यान हुए। डॉ जेबी खान ने कृत्रिम बुद्धिमता पर वार्ता दी। सहायक आचार्य डॉ सुरेन्द्र कुमार घिण्टाला ने आनुवांशिकता एवं चिकित्सा विज्ञान पर तथा तृतीय वार्ताकार श्याम सुन्दर कौशिक ने विज्ञान व गणित किट के प्रभावी उपयोग पर वार्ता दी। उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम अधिकारी अर्जुन सिंह राठौड़, मनोज कुमार सोलंकी, अविनाश सहारण, जितेन्द्र कुमार माली, इकबाल हसन गौरी उपस्थित रहे। तकनीकी संचालन राजेश गढवाल ने किया।