अगस्त क्रांति ने आजादी आंदोलन से जन-जन को जोड़ा : रेहाना

in #churu2 years ago

आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत तिरंगा रैली एवं सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन, गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि

चूरू, महात्मा गांधी द्वारा 1942 में शुरू किए गए अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र में शांति एवं अहिंसा निदेशालय, जिला प्रशासन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान इंद्रमणि पार्क से कलक्ट्रेट तक तिरंगा यात्रा एवं गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि में राजस्थान महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज, रियाजत खान, सीईओ हरीराम चौहान, एसडीएम सत्यनारायण सुथार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, नागरिकों, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों ने शिरकत की। IMG-20220808-WA0028.jpgशिक्षा विभाग एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के सहयोग से सूचना केंद्र में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में राजेंद्र मुसाफिर, राजेंद्र चौबे, नीना भारती आदि ने ‘तू ही राम है, तू रहीम है’, ‘हर वेश में तू...’, ‘रघुपति राघव राजा राम...’, ‘ऎ मालिक तेरे बंदे हम...’ आदि प्रार्थनाएं प्रस्तुत कीं। इस दौरान राजस्थान महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने कहा कि ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ आंदोलन ने प्रत्येक भारतीय के मन में स्वराज भर दिया था और ब्रिटिश हुकूमत को हिलाकर देश की आजादी की बुनियाद पुख्ता की। उन्होंने कहा कि देश को बांटने वाले समस्त कुटिल विचारों को अस्वीकार करते हुए गांधी ने पूरे भारत को एकजुट कर वह नेतृत्व दिया कि यह पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल बन गया। हम गांधी से सीखें और उनके मूल्यों को अपनाएं, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि हम विश्व के किसी भी कोने में चले जाएं, हमारी पहचान गांधी से होती है।
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के रियाजत खान ने कहा कि गांधी ने देश के हर तबके को साथ लेकर आजादी की लड़ाई लड़ी। हम सामाजिक सरोकार को अपनाएंगे, तभी यह देश और समाज आगे बढेगा। सीईओ हरी राम चौहान ने कहा कि गांधी जीवन के हर क्षेत्र में हमारा मार्गदर्शन करते हैं। एसडीएम सत्यनारायण सुथार ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने शासन, अर्थव्यवस्था और समाज को लेकर जो विचार दिए, वे आज पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहे हैं। संचालन अहिंसा प्रकोष्ठ प्रभारी उम्मेद गोठवाल ने किया।
इस दौरान पार्षद नरेंद्र सैनी, सहायक निदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क) कुमार अजय, डीईओ (माध्यमिक) निसार अहमद खान, जमील चौहान, विकास मील, प्राचार्य दिलीप पूनिया, डॉ बीएल मेहरा, मधुसूदन प्रधान, हसन रियाज चिश्ती, आसिफ खान, मुबारिक भाटी, सिराज जोइया, ज्योति सिंह, सुनीता बाकोलिया, महबूब अली खान, एसीबीईओ बजरंग सैनी, खालिद तुगलक, जंगशेर खान, अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रेम सिंह, रामचंद्र गोयल, जसवंत सिंह, स्काउट मास्टर ओमप्रकाश, माधुरी शर्मा, इनायक खान, मनोज डाबी, विक्रम सिंह, दिनेश सैनी, विजय रक्षक, बजरंग मीणा, संजय गोयल सहित स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट, विद्यार्थी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व राजस्थान महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज ने इंद्रमणि पार्क से तिरंगा यात्रा को रवाना किया। तिरंगा यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक एवं विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय-जयकार करते हुए कलक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचे, जहां सभी ने गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Sort:  

सर मैंने आपकी खबरों को लाइक कर दिया आप ही मेरी खबरों पर लाइक कर दो