कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण के दौरान तैयारियों का लिया जायजा

in #chunav2 years ago

IMG-20220705-WA0082.jpg
दतिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार ने नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के तहत् प्रथम चरण में नगरीय निकाय दतिया में मतदान हेतु मतदान केन्द्रों पर की गई व्यवस्थाओं के संबंध में निरीक्षण कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कुमार ने आज शाम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 ठंड़ी सड़क, सब्जी मंडी हाथी खाना, तलैया मोहल्ला, सिविल लाईन स्कूल में बनाए गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान कार्य हेतु पहुंचे मतदान दल के सदस्यों से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या हो तो उन्हें अवगत करायें। जिससे तत्काल निराकरण किया जा सके। कलेक्टर ने इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों पर त्रिपाल की व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश एवं गर्मी को देखते हुए पंखों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही मतदान केन्द्रों पर पेयजल की भी समुचित व्यवस्था हो। इस दौरान अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।