रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव कल।

in #chunav2 years ago

cdec6adc-d979-4910-8ec0-e8741b3aaea5_1659865456273.webp

रायसेन
नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव कल होने जा रहे हैं। रायसेन नगर पालिका क्षेत्र के 18 वार्डों में से 8 वार्ड पर कांग्रेस तो 7 वार्डों पर भाजपा और 3 वार्डों में निर्दलीय चुनाव जीते थे। ऐसे में जिस पार्टी के पास 10 पार्षद होंगे, उसका अध्यक्ष बनना लगभग तय है। वहीं कुछ दिनों पहले से ही दोनों पार्टी के लगभग 5 से 6 पार्षद शहर से बाहर है। दोनों ही पार्टी को डर था कि कहीं यह पार्षद किसी के प्रलोभन में न आ जाए, इसीलिए जो भी अध्यक्ष पद के दावेदार हैं। उनको बाहर की सैर करा दी।

कांग्रेस के सियासी समीकरण
कांग्रेस के 8 पार्षद हैं वहीं एक निर्दलीय का भी सहयोग मिला है फिर भी अध्यक्ष पद पाने के लिए एक पार्षद की जोड़-तोड़ करने में लगे हैं।

भाजपा का समीकरण
भाजपा के पास 7 पार्षद हैं अगर उनके साथ दो निर्दलीय पार्षद भी साथ हो जाते हैं तो भी उनको एक पार्षद अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए चाहिए, इसी तरह कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों के पास अभी की स्थिति में 9 पार्षद होने की संभावना जताई जा रही है।

एक ओर बन रहा समीकरण

तीन निर्दलीय में से एक पार्षद भाजपा के पार्षदों के साथ राजस्थान गया है। वहीं दूसरी पार्षद शहर में ही है। कुल मिलाकर शहर की नगर पालिका में भाजपा और कांग्रेस के बीच 9-9 पार्षदों की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। इसी तरह अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर है, हालांकि भाजपा से अध्यक्ष पद की दावेदार सविता जमुना सेन के मुताबिक उन्हें 13 पार्षदों का समर्थन मिला हुआ है तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष पद की दावेदार किरण राजकिशोर सोनी को 14 पार्षदों द्वारा उनके पक्ष में मतदान करने की बात कह रहे हैं। इस तरह से मुकाबला रोचक बना हुआ है हालांकि कल होने वाले सम्मेलन में मतदान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Sort:  

Please follow me and like my News 🙏💐