चोरों ने कंप्यूटर सहित लाखों के उपकरणों को किया पार

in #chori2 years ago

IMG-20220619-WA0009.jpg

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के पारा हसनपुर गांव में चोरों ने विद्यालय में बने ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक भवन का ताला तोड़कर चोरों ने कक्ष में रखे कंप्यूटर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पार कर दिया। सुबह विद्यालय पहुंचने पर ग्रामीणों ने ताला टूटा देखा उन्होंने इस मामले की जानकारी पंचायत सहायक को दिया, घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस को दिए गए अपने शिकायती पत्र में गांव की प्रधान सुघर सिंह की पत्नी सरोजा देवी ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में बने पंचायत सहायक कार्यालय चोरों ने ताला तोड़कर चोरी दिए कर लिया है जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि कक्ष से कंप्यूटर, कैमरा बॉक्स, के साथ लगे सीसीटीवी, बैटरी व सोलर पैनल गायब है। मामले में प्रधान ने थाना पुलिस को लिखित तहरीर दे दिया है खबर लिखे जाने तक मामला पंजीकृत नहीं हो सका था।