जार जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव का किया स्वगत

नरेन्द्र सेठिया जिला चितौडगढ
18/8/2022

जार जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव का किया स्वगतIMG-20220817-WA0285.jpg

निंबाहेड़ा। चित्तौड़गढ़ जिला इकाई जार के जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव को राष्ट्रीय स्तर पर सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से सम्मानित होने पर जार की निंबाहेड़ा इकाई ने स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बुधवार को सशक्त राजस्थान समाचार पत्र के कार्यालय पर जिला महामंत्री मनोज सोनी, जिला संगठन मंत्री भगवान लाल रेगर निंबाहेड़ा इकाई के नगर अध्यक्ष एसएस अग्रवाल, महामंत्री दीपक लढा, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद बाफना ने वैष्णव का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मुंह मीठा करवा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उपस्थित कृति सेवा संस्थान के सिराज खान, यशवंत, रवि शर्मा , स्वरूप चौहान ने भी विवेक वैष्णव को बधाई दी।

जार के जिला अध्यक्ष विवेक वैष्णव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि आजादी कि 75वी वर्षगाठ के मौके पर गुड़गांव में आयोजित "हुमनिटेरियन एक्ससिलेंस अवार्ड" के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया था।IMG-20220817-WA0286.jpg