भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपना आवेदन प्रस्तुत किया

नरेन्द्र सेठिया जिला चितौडगढ
22/8/2022
8094741511

कपासन

स्थानीय में छात्र संघ चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा घोषित प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन कर अपने नामांकन प्रस्तुत किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तरुण बारेगामा उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्णा जाट महासचिव पद के लिए शांति दास वैष्णव सचिव पद हेतु चंचल सरगरा ने अपने नामांकन निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत किए। नामांकन प्रस्तुत करने से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी पंचमुखी बालाजी मंदिर से रैली के रूप में प्रारंभ हुए। रैली विभिन्न मार्गो से होती हुई राजकीय महाविद्यालय पहुंची। जहां प्रत्याशियों ने अपने प्रस्तावको के साथ नामांकन निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंभू लाल जाट, भागीरथ चंदेल, नगर पालिका पार्षद गोपाल पुरबिया, क्षेत्रीय पार्षद अकील शाह,पार्षद प्रतिनिधि गौरव दाधीच,एग्री विजन जिला संयोजक नेपाल सिंह,जगदीश प्रजापत, धर्मराज शर्मा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश सुखवाल लांगच, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश जाट, शैतान सिंह गाडरी, उदय सिंह, छात्र संघ महासचिव हरिहर बारेगामा, मुकेश साहू, पूर्व तहसील संयोजक नारायण सुथार,यशपाल कुमावत, बबलू चंदेल, कन्हैया लाल वैष्णव, मांगी लाल माली, रतन जाट कुंडिया, अंकित खटीक, प्रतीक खटीक, पप्पू सुखवाल लांगच, गोपाल सुखवाल, सीपी जाट, राहुल सिंह सहित कई भाजपा नेता साथ रहे। इसी प्रकार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा घोषित छात्रसंघ अध्यक्ष पद हेतु कन्हैया लाल प्रजापत उपाध्यक्ष पद सोनू कुमार खटीक महासचिव पद हेतु कालू लाल जाट सचिव पद हेतु भावना आचार्य ने अपना नामांकन निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत किया। नामांकन प्रस्तुत करने से पूर्व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने नंदवाना पंचायत भवन से रैली निकाली। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई राजकीय महाविद्यालय पहुंच संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रधान भेरूलाल चौधरी,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं ओबीसी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश जाट धमाणा,जिला संयोजक डॉ ललित बोरीवाल,जिला परिषद सदस्य जीनल सुखवाल,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चौधरी,एन एस यू आई चुनाव प्रभारी संजय राव,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष किशन खटीक,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोपाल खारोल,जिला सचिव नेहा चौधरी,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष उदल गिरी गोस्वामी,नगर पालिका पार्षद कुलदीप सोनी,फारुख नीलगर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।IMG-20220822-WA0193.jpgIMG-20220822-WA0192(1).jpg

Sort:  

https://wortheum.news/@kunalagrawal#
👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻
Sir/Ma'am please follow me and like my news.🙏🏻🙏🏻