विषाक्त पदार्थ खाने से अचेत महिला पार्षद की मौत

in #chittorgarh2 years ago

20220605_075755.jpg

चित्तौड़गढ़।

विषाक्त पदार्थ खाने से अचेत हुई महिला पार्षद की देर रात मौत हो गई। करीब 8 घंटे तक मौत से संघर्ष करते हुए उसने जिला चिकित्सालय की गहन चिकित्सा इकाई में दम तोड़ दिया। बड़ी संख्या में परिजनों के साथ उनके समर्थक हॉस्पिटल पहुंच गए। सदर पुलिस भी मौके पर हैl शहर के मधुबन क्षेत्र से पार्षद दीप्ति पत्नी मनोहर मेनारिया को कल दोपहर बाद अचेत हालत में हॉस्पिटल लाया गया था। चिकित्सकों द्वारा जहरीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि के बाद पुलिस भी पहुंच गई। अपने प्रारंभिक बयानों में उसने कोई वस्तु खाने की बात कही लेकिन कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। आखिरकार देर रात वार्ड 28 की पार्षद दीप्ति मेनारिया ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके समर्थक हॉस्पिटल पहुंच गए। सदर पुलिस द्वारा मृतका के पीहर पक्ष को भी सूचना दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू होगी।