धुमधाम से मनाया संस्कृत दिवस,प्रभातफेरी निकाल कर संस्कृत भाषा का समझाया महत्व

in #chirana2 years ago

IMG_20220812_062525.jpg
चिराना (विकास कुमावत):- जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम् के नारे लगाते हुए गुरुवार को सुबह बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर संस्कृत दिवस मनाया। संस्कृत सप्ताह के अन्तर्गत सावन मास कि पुर्णिमा के अवसर पर संस्कृत दिवस के रुप में संस्कृत सप्ताह का समापन हुआ। कस्बे के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत एवं राजकीय संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वारा प्रभातफेरी निकाल कर संस्कृत भाषा का महत्व समझाया। प्रभातफेरी का समापन चारभुजा मंदिर चौक पर किया गया जहां विद्यार्थियों ने सामुहिक प्रार्थना कि गयी। इससे पूर्व संस्कृत सप्ताह के दौरान संस्कृत निबंध प्रतियोगिता, अंताक्षरी,सम्भाषण प्रतियोगिता, श्रुतिलेख, संस्कृत नाटिका,श्लोक पाठ आदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। संस्था प्रधान शम्भुदयाल शर्मा व सीताराम सैनी ने संस्कृत शिक्षा पर सम्बोधन दिया।इस दौरान नत्थु सिंह शेखावत, गंगा सिंह शेखावत, अजय पाराशर, ख्यालीराम सैनी, सुरेन्द्र जांगिड़, संतोष शर्मा, रामलाल कुमावत, हेमराज शर्मा, अंकित शर्मा, आदि सहित समस्त विधार्थी उपस्थित रहे।

Sort:  

संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है।
संस्कृत भाषा हि सर्वप्रथम होने के प्रमाण मिलते हैं

देवभाषा के रुप में संस्कृत को माना जाता है इसको बढ़ावा मिलना चाहिए। जागरुकता लानी होगी

संस्कृत विद्यालय में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। संस्कृत भाषा अनिवार्य होनी चाहिए

संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा मिलना चाहिए