चीन के आगे झुका मलेशिया! ताइवान की ब्यूटी क्वीन को देश का झंडा लहराने से रोका

in #china2 years ago

taiwan_beauty_queen_not_allowed_to_wave_country_flag_in_malaysia_due_to_china_1663146349.webpइस दौरान अन्य प्रतियोगी मंच पर अपने देश का झंडा लिए दिखाई दिए लेकिन मिस ताइवान काओ मान-जंग को रोते हुए देखा गया। जब फोटो खींचे गए तो ब्यूटी क्वीन उसमें रोते हुए दिखाई दीं।ताइवान ने मलेशिया पर चीन के आगे झुकने का आरोप लगाया है। ताइपे ने बुधवार को कहा कि चीन ने मलेशियाई व्यापार कार्यक्रम के आयोजकों पर दबाव बनाया जिससे उसकी ब्यूटी क्वीन को मंच पर द्वीप का झंडा लहराने से रोक दिया गया। ताइवान के अधिकारियों के अनुसार, 2022 वर्ल्ड कांग्रेस ऑन इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (WCIT) के उद्घाटन समारोह के दौरान एक सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान अन्य प्रतियोगी मंच पर अपने देश का झंडा लिए दिखाई दिए लेकिन मिस ताइवान काओ मान-जंग को रोते हुए देखा गया। जब फोटो खींचे गए तो ब्यूटी क्वीन उसमें रोते हुए दिखाई दीं।