बीआरसी केन्द्र पर विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन,बच्चों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

IMG-20220908-WA0111.jpg
NEWS DESK:WORTHEUM: PUBLISHED BY, RAHUL SAINI, 9 Sep 2022, 06:45 AM IST

फतेहपुर चौरासी,उन्नाव -:
न्याय पंचायत से चयन हुए बच्चों ने गुरुवार को बीआरसी केंद्र में विज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया।जिसके बाद सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चे को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
न्याय पंचायतों से प्रतियोगिता में सफल होने के बाद गुरुवार को हफीजाबाद स्थित बीआरसी केंद्र पर बच्चों की 50 अंको की विज्ञान की प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। जिसमें न्याय पंचायतों से चुने हुए बच्चों ने प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता में सबसे अधिक अंक लाने वाले बच्चे को खंड विकास अधिकारी श्री अभिनव सरोज वा खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनिंद्र कुमार के द्वारा पुरस्कृत किया गया।साथ ही आगे इस तरह की क्विज प्रतियोगिता से बच्चों में क्विज को लेकर उत्सुकता भी बढ़ेगी।इस प्रतियोगिता में6 से 8तक के कक्षा तक के बच्चो ने भाग लिया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष PSPSA शिव प्रताप सिंह एवम कुलदीप विमल,राजेश यादव,प्रतीक गुप्ता,मिलिंद सिंह सेन,विनीत बाजपई समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।