मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंडला आगमन आज

in #chief7 months ago

008- Dr Mohan Yadav- Chief Minister MP.jpg

-आज 01 करोड़ 29 लाख महिलाओं के खाते में 1576 करोड़ की राशि करेंगे अंतरण

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंडला आगमन आज

मंडला. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 फरवरी 2024 को मंडला आगमन हो रहा है। श्री यादव रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेगें।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री यादव 10 फरवरी को प्रात: 10:15 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए विशेष विमान से प्रस्थान करेंगे तथा 10.50 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे प्रात: 10:55 बजे हैलीकाप्टर द्वारा मंडला के लिए रवाना होकर प्रात: 11:20 बजे मण्डला पहुंचकर रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण करेंगे व सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेगें। मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 1 बजे मंडला से हैलीकाप्टर द्वारा जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

  • मुख्यमंत्री करेंगे 1.29 करोड़ महिलाओं को 1576 करोड़ की राशि का अंतरण :
    प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज 10 फरवरी को मण्डला आगमन हो रहा है। वे रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 01 करोड़ 29 लाख महिलाओं के खाते में 1576 करोड़ की राशि का अंतरण करेंगे। प्रत्येक पात्र बहनों के खाते में 1250 रूपये की राशि प्राप्त होगी। इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का अंतरण किया जायेगा।

  • मुख्यमंत्री करेंगे 134 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
    प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज 10 फरवरी को रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 134.53 करोड़ रूपये रूपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव 120.39 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन व 14.14 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, लोक स्वास्य यांत्रिकी मंत्री मध्यप्रदेश शासन सम्पतिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।