जगन्नाथपुरी यात्रा के लिए 250 यात्रियों का जत्था रवाना
- मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जगन्नाथपुरी की यात्रा
मंडला। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 250 यात्रियों का जत्था जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रियों की बस को पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, विधायक देवसिंह सैयाम, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा यात्रियों को शुभकामनाएं प्रदान की।
सभी यात्री मंडला से नैनपुर तक बस में जाएंगे तथा नैनपुर से रेल के माध्यम से जगन्नाथपुरी के लिए रवाना होंगे। यात्रियों का यह जत्था 11 अक्टूबर को वापस आएगा।