5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर डिवाइन यूथ ग्रुप दिया ने किया वृक्षारोपण का आयोजन

in #chhattishgarh2 years ago

गौरेला पेंड्रा मरवाही :-IMG-20220605-WA0023.jpg
अखिल विश्व गायत्री परिवार के वृक्ष गंगा अभियान के तहत 5 जून 2022 रविवार को डिवाइन यूथ ग्रुप द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने सरकारी पारा पेंड्रा लाल अमोल सिंह हाई स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें प्रमुख अतिथि रहेअनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेंड्रा रोड पुष्पेंद्र शर्मा ,एसडीएम। एवं नगर अध्यक्ष पेंड्रा राकेश जालान ने पौधारोपण किया साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में डिवाइन यूथ ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे वृक्ष गंगा अभियान को सामाजिक हित ,।समूचे विश्व के हित की दिशा में एक अच्छा कदम बताया । डिवाइन यूथ दिया जिला संयोजक ओमप्रकाश बलभद्र ने बताया कि गायत्री परिवार प्रांतीय युवा संगठन दिया छत्तीसगढ़ डॉक्टर पीएल साव के निर्देशन में यह कार्यक्रम चलाया गया इस आयोजन में समाज के एवं विभिन्न संगठन के युवाओं के सांथ विद्यालय परिवार , समाजसेवी भाइयों एवं बहनों ने भी भागीदारी की साथ ही पेंड्रा गौरेला ब्लाक के कई ग्रामों में डिवाइन दिया से जुड़े सदस्यों ने भी स्थानीय स्तर पर पौधारोपण किया ।जिसमें प्रमुख सहयोगी विद्यालय प्राचार्य श्री कृष्ण कुमार रजक, वार्ड क्रमांक 3 पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष डिवाइन ग्रुप गोलू राठौर , युवा मोर्चा भाजपा , डिवाइन ग्रुप सदस्य संजीव रजक, सुनीता रजक जिला कोषाध्यक्ष डिवाइन ग्रुप, रमेश कुमार नेताम जिला अध्यक्ष, गोलवती उईके पेंड्रा ब्लाक अध्यक्ष गायत्री परिवार, गौरेला ब्लॉक से दुर्गा राठौर , पैसनी सिंह भदौरा , कुमारी वसुंधरा वर्मा ग्राम कोरजा मेनिका राठौर ग्राम गिरवर, पेंड्रा में अभिषेक श्रीवास, स्नेक रेस्क्यू टीम अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद कोल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा अंकुर गुप्ता, कृष्णा कर मिश्रा, बबलू राठौर, सत्तू कोल, दुष्यंत रजक शिक्षक, नीलू श्रीवास शिक्षिका ,प्रमुख समाज सेविका राजेश्वरी ठाकुर, पूर्व पार्षद शकुंतला रजक, आदि ने पर्यावरण दिवस पर पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशIMG-20220605-WA0021.jpgIMG-20220605-WA0022.jpg

Sort:  

Badhiya