सतगुरु कबीर साहेब जी की जन्मोत्सव भव्य रुप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

in #chhattisgarhkorbapali2 years ago (edited)

IMG-20220613-WA0380.jpg

कोरबा(wortheum news)संत सम्राट सदगुरु कबीर साहब जयंती समारोह का भव्य आयोजन राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। सीएसईबी चौक से इंदिरा स्टेडियम तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई ।हजारों की संख्या में कबीर पंथी समाज शामिल हुए ।एवं शोभायात्रा कार्यक्रम करमा नृत्य के साथ संपन्न हुई।

IMG-20220613-WA0391.jpg

मुख्य कार्यक्रम में सभी धर्मो के लोग शामिल हुए,इस अवसर पर आडिटोरियम मैदान मानव श्रृंखला बनाकर धार्मिक एकता अखंडता विश्व शांति सद्भावना दिवस के रूप गुब्बारा छोड़ा गया, कार्यक्रम में कबीर साहब के जीवन गाथा और उनके सखियों को भारत निषाद मण्डली द्वारा पंडवानी शैली में प्रस्तुति ने समा बांध दिया ,युवा कबीर भजन गायिका तनुश्री, जया मानिकपुरी ने भजन प्रस्तुति दी।

IMG-20220613-WA0403.jpg

सभा को डॉ आरएन चंद्रा कबीर शोधार्थी , डॉ देवघर महंत जी ने वर्तमान परिस्थिति में देश दुनिया को कबीर के ही मार्ग पर ही चलकर एक अच्छा देश दुनिया आदर्श समाज बनाया जा सकता है,मोहम्मद युनूस द्वारा कबीर साहब के जीवन काल की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि कबीर जैसा कोई अन्य क्रांतिकारी नहीं हुए जो झके नहीं टूटे नहीं रुके नहीं ,बड़े बड़े राजाओं नवाबों को अपने कदमों झुकने पर मजबुर किए और विश्व शांति एकता अखंडता का संदेश दिए।वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जनक दास कुलदीप ने कबीर साहब के जन्म काल में तत्कालीन सामंती व्यवस्था जाति धर्म के नाम पर जनता जो पिस रहे थे ,उल्लेख करते हुए कबीर साहब का प्रतिज्ञा - पहले बोधों कोरी चमारा, ता पीछे राज दरबारा।

IMG-20220612-WA0538.jpg

बाम्हन के जनेऊ टोदाऊं मूूल्ला के दाढी मुदाऊं बारह पंथ को एक मिलाऊं ,तब मै नाम कबीर कहाऊं।। आज भी अधूरा है करोड़ों कबीर पंथी हैं मगर वे केवल कबीर साहब के संदेशों के मिशन को धर्म के रूप मै लिए ,उनके समता मूलक समाज स्थापना को भूल गए,अन्यथा आज कबीर साहब के सपनों का दुनिया होता, हमें कबीर को धार्मिक बन्धन से मुक्त कर असली कबीर को देश दुनिया में स्थापित करने का प्रण लेने कहा।

कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा सुमन ज्योति कुलदीप, आरएन चंद्रा ने किया ,मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कबीर साहब के संदेशों को अपनाने पर जोर दिया,और मानिकपुरी समाज के लिए ,सुश्री सुरती कुलदीप के मांग को स्वीकार करते हुए भवन निर्माण के लिए २५लाख रुपए विधायक मद से स्वीकृत की घोषणा की।
इस कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार संयोजक युवा पार्षद एमआईसी सुरती कुलदीप के प्रयास से सफल आयोजन हुआ।