अनीता रमेश राय का अध्यक्ष बनना तय

in #chhatarpur2 years ago

अनीता रमेश राय का अध्यक्ष बनना तय
IMG-20220726-WA0003.jpg
बड़ामलहरा जनपद अध्यक्ष का चुनाव कल

रूपेंद्र पाल। बड़ामलहरा जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया बुधवार 27 जुलाई को छतरपुर, राजनगर, बड़ामलहरा एवं बकस्वाहा में की जाएगी। सूत्रों ने दावा किया 25 जनपद सदस्य वाली बड़ामलहरा जनपद में सभी वर्ग के 20 सदस्य पूर्व जनपद अध्यक्ष अनीता रमेश राय के साथ नजर आ रहे हैं जिससे अनीता रमेश राय का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक कुँवर प्रद्युम्न सिंह के नजदीकी अनीता रमेश राय पूर्व में जनपद अध्यक्ष का सफल कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। जिन्हें मंडल स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों से लेकर जिले के भाजपा नेताओं, विधायकों व मंत्रियों की भी सहमति मिलने का अनुमान है। अपनी कार्यशैली से वह कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय है साथ ही वह सरल सहज मिलनसार व्यक्तित्व की वजह से वह सभी के चहेते हैं। उनके कार्यकाल के दौरान उन्यासी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो को गति प्रदान हुई। सूत्रों की मानें तो अनीता रमेश राय को पच्चीस सदस्यीय जनपद पंचायत मेंसत्रह सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। जिससे एक बार फिर से उन्हें बड़ामलहरा जनपद अध्यक्ष की कुर्सी मिलना तय है। वहीं राघवराजा भी अध्यक्ष के लिए अपनी दावेदारी कर रहे है।