जनजाति गौरव दिवस के रूप में याद किए गए भगवान विरसा मुंडा।

in #celebration2 years ago

जनजाति गौरव दिवस के रूप में याद किए गए भगवान विरसा मुंडाIMG-20221115-WA0200.jpg

सहजनवा गोरखपुर
सरकार जनजाति के लोगों के प्रति गंभीर है,जिसका नतीजा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा भगवान विरसा मुंडा के जन्मदिवस को 15 नवंबर से 22नवंबर तक पूरे देश में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा।उक्त बातें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्णकुमार गोंड ने सहजनवां कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहीं।कार्यमक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा उपेन्द्र कुमार ने किया।तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जनजाति मोर्चा इंद्रजीत प्रसाद ने भगवान विरसा मुंडा के बारे में विस्तार से बताया।
उक्त कार्यक्रम में धर्मराज गोंड,कोलाहल गोंड,धर्मराज गोंड,बाबूलाल गोंड,प्रेमचन्द गोंड,भोलेंद्र प्रसाद,दयाराम गोंड आदि जनजाति के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।