32 सीसीटीवी के बावजूद नो-एंट्री में दौड़ते ट्रैक्टर व ट्रक

in #cctv2 years ago

औरैया: यातायात व्यवस्था व नो-एंट्री के नियमों को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से 32 सीसीटीवी अलग-अलग लोकेशन में लगाए गए हैं। इनकी संख्या कहीं दो, तीन व चार है। इन सब के बाद भी नियमों को ठेंगा दिखाकर ट्रक-ट्रैक्टर व अन्य बड़े वाहन पूरे दिन इधर से उधर दौड़ते रहते हैं। यातायात पुलिस भी चालकों को रोकती नहीं और मूकदर्शक बनी रहती है। सुबह सात बजे के बाद स्कूल जाते छात्र-छात्राएं सड़कों पर नजर आते हैं। बावजूद मनमानी हावी है। सुबह सात से रात 10 बजे तक नो-एंट्री का नियम है।13_05_2022-13aur_6_13052022_303_22708946_164039.jpg

Sort:  

सब मनमर्जी चलता है