घर में लगी आग से जिंदा जले सात मवेशी

in #cattle2 years ago

005.jpg

  • नैनपुर के गोंझी का मामला, घरेलू सामान भी जलकर राख

मंडला। विकासखंड नैनपुर जनपद के ग्राम गोंझी में रविवार रात एक घर में आग लगने से सात बछड़े-बछड़ी की मौत हो गई। इसके साथ ही घर में रखा अन्य कीमती सामान भी जल कर खाक हो गया। इस घटना की सूचना पटवारी को दी गई। पटवारी द्वारा मौका मुआयना कर क्षति का आकलन कर रहे है।

003.jpg

जानकारी अनुसार रविवार रात्रि करीब 10 बजे गोंझी निवासी गोपाल जंघेला के घर में अज्ञात कारणों से अचानक ही आग लग गई। आग उनके घर के उस हिस्से में लगी, जहां वे बछड़े-बछड़ी, पशुओं का चारा, खाद्यान्न सहित अन्य सामान रखते थे। अन्य मवेशी भी नजदीक में ही थे जो सुरक्षित बताए गए हैं।

004.jpg

गोपाल जंघेला ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि बंधे हुए पशुओं को बचाने का अवसर ही नहीं मिला और उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान वे घर में नहीं थे उनकी पत्नी ने उन्हें घर में आग लगने की सूचना दी।
इस आगजनी में सात बछड़े-बछड़ी, अनाज, कृषि उपकरण, कूलर आदि घरेलू सामान जल कर खाक हो गया। गोपाल जंघेला की ओर से 2-3 लाख का नुकसान होना बताया गया है। फिलहाल पटवारी की ओर से मौका जांच कर छति का आकलन किया जा रहा है।