निवास जनपद उपाध्यक्ष पर दुष्कृत्य का मामला दर्ज

in #case3 months ago

1000024526.jpg

  • शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक किया दुष्कृत्य
  • महिला के गर्भवती होने पर किया शादी से इंकार, मामला दर्ज
  • निवास जनपद उपाध्यक्ष पर दुष्कृत्य का मामला दर्ज

मंडला. आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले के निवास जनपद उपाध्यक्ष घनश्याम सूर्यवंशी पर दुष्कृत्य का मामला दर्ज हुआ है। बीजाडांडी थाना में एक महिला ने उपाध्यक्ष सूर्यवंशी पर शादी का झांसा देकर करीब दो वर्ष से दुष्कृत्य करने की शिकायत की है। पुलिस ने इस शिकायत को जाँच में प्राथमिक तौर पर सही पाया। जिसके बाद पुलिस ने घनश्याम सूर्यवंशी के विरुद्ध धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

1000024526.jpg

महिला ने शिकायत में बताया है कि घनश्याम सूर्यवंशी से उसकी जान-पहचान थी। मार्च 2022 में उसने महिला के घर में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये और शादी करने की बात कहकर चला गया। सूर्यवंशी ने महिला के साथ करीब दो वर्ष तक कई बार सबंध बनाये। जिससे वह 8 माह की गर्भवती है। जब महिला ने शादी करने की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी दी और अब शादी से इंकार कर रहा है। जिसके बाद उक्त महिला ने पुलिस से यह शिकायत की है।

निवास जनपद उपाध्यक्ष पर दुष्कृत्य के मामले में एसपी रजत सकलेचा का कहना है कि मनेरी चौकी क्षेत्र की एक महिला ने घनश्याम सूर्यवंशी पर दुराचार करने का आरोप लगाया था पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि घनश्याम सूर्यवंशी पर पूर्व से ही बीजाडांडी और बरेला थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।