सीधी एवं चुरहट नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का कब्जा

in #capture2 years ago

IMG-20220812-WA0033.jpg
जवाहर कांग्रेस भवन में हुआ नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल एवं पूर्व मंत्री व विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी की रही विशेष उपस्थित

नपा सीधी में काजल वर्मा अध्यक्ष दान बहादुर सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित

नप चुरहट में मोनिका गुप्ता अध्यक्ष अजय पांडे उपाध्यक्ष निर्वाचित

सीधी। आज संपन्न हुए नगरीय निकाय के चुनाव में सीधी जिले के नगर पालिका परिषद सीधी एवं नगर पंचायत परिषद चुरहट के चुनाव संपन्न हुए दोनों परिषदों में कांग्रेस पार्टी ने भारी बहुमत के साथ कब्जा किया सीधी नगर पालिका परिषद में कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी काजल वर्मा एवं उपाध्यक्ष पद पर दान बहादुर सिंह निर्वाचित हुए। चुरहट नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी मोनिका गुप्ता अध्यक्ष पद पर एवं अजय पांडे उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला
नगर पालिका सीधी एवं चुरहट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के स्वागत में जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में यह जीत सीधी एवं चुरहट नगर पालिका क्षेत्र की जनता जनार्दन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संगठित होकर चुनावों में गया जिसका परिणाम रहा ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस पार्टी के पार्षद चुनावों में निर्वाचित होकर आए और आज उसकी सुखद परिणित के रूप में सीधी एवं चुरहट नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के पक्ष का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए पद अपने साथ चुनौतियों को भी लेकर आता है मैं आशा और विश्वास व्यक्त करता हूं नगर पालिका परिषद सीधी एवं चुरहट के क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के निराकरण कि जो प्रतिबद्धता चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने आम जनमानस से की थी उस पर यह नई परिषद पूरी तरह से खरी उतरेगी आप सब एक रणनीति और व्यवस्था के साथ नगर पालिका परिषद सीधी एवं चुरहट के विकास के लिए लग जाए जिससे एक सुंदर और स्वच्छ शहर के निर्माण का सपना पूरा हो सके, पुनः नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और सीधी एवं चुरहट के आम जनमानस को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक सिहावल कमलेश्वर पटेल ने कहा कि नगर पालिका परिषद सीधी में विगत 17 वर्षों से कांग्रेस की परिषद नहीं थी लेकिन इन चुनावों में सीधी नगर पालिका क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को अपना सहयोग और आशीर्वाद दिया है कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों की सामूहिक जवाबदेही बनती हैं कि शहर का समुचित विकास हो सबको साथ में लेकर योजनाएं बने उनका क्रियान्वयन हो और लाभ आम जनमानस को मिले। इन चुनाव के पहले इसे सत्ता का सेमीफाइनल कहा गया जिसमें कांग्रेस विजई रही आने वाले 2023 और 24 को चुनावों के लिए हम सबको आज से ही कमर कस के तैयार होना होगा नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित सीधी एवं चुरहट नगर की आम जनमानस को अपनी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जनता जनार्दन,पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि मा.अजय सिंह राहुल भैया मा. कमलेश्वर पटेल जी कमलेश्वर द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों एवं जिले के वरिष्ठ जनों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के सहयोग से एवं कांग्रेस के एक कार्यकर्ता साथी की सक्रिय भागीदारी के कारण आज सीधी एवं चुरहट नगर पालिका परिषद में कांग्रेस की नगर सरकार है हम सब ने सामूहिक रूप से लड़ाई लड़ी और विजय प्राप्त की मैं अपने सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों से यह आग्रह करना चाहता हूं कि आपने एक लड़ाई जीत ली है आने वाले 2023 और 24 की लड़ाई के लिए हमें आज से ही तैयार होना होगा जिससे जिले की चारों की चारों विधानसभा सीट जीतकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में भूमिका अदा कर सकें
स्वागत समारोह कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयाशंकर पांडे और आभार जिला मीडिया प्रभारी आकाश राज पांडे ने व्यक्त किया
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी,प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता,प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस कुमुदिनी सिंह,रंजना मिश्रा,जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान,चिंतामणि तिवारी,रुद्र प्रताप सिंह बाबा,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया ,हरिहर गोपाल मिश्रा, सुरेश प्रताप सिंह,बसंती देवी कोल,भारत सिंह,पूर्व जनपद अध्यक्ष केडी सिंह श्रीमान सिंह,दान बहादुर सिंह,आनंद सिंह शेरगाव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दया शंकर पांडे,श्री मती कमलेश सिंह,श्रीमती श्यामवती सिंह,युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू,आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह,एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक मिश्रा, श्री रमा मिश्रा,अब्दुल समद,विनोद वर्मा,अरविंद तिवारी, विक्रम सिंह पूर्व उपाध्यक्ष नपा, विनोद मिश्रा,रमेश पटेल,डा.महेंद्र तिवारी,बैजनाथ सिंह,कमलेश्वर सिंह,विजय सिंह लकोड़ा,काजल वर्मा,कंचन मनोज सिंह,रमेश साकेत,मेनका सिंह,ओंकार सिंह कर्चूली,कु. शिवांकी सिंह,रजनीश श्रीवास्तव,सीमा रंजीत सिंह,अशोक कोरी,सतीश सिंह ,कन्हैया सिंह, प्रदीप सिंह दीपू ,श्रवण सिंह,अशोक सिंह,संतोष जयसवाल,लालाराम पांडे,मोहम्मद हाफिज लाला,ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री,संदीप उपाध्याय,माधुरी सिंह ,पुष्पा सिंह चंदेल,रोशनी अवधिया ,पंकज सिंह किसान कांग्रेस,अरविंद तिवारी संकट,गोविंद गुप्ता, गौरी साकेत,शकुंतला श्रीनिवास जयसवाल,गोमती प्रसाद पांडे,रामविलास पटेल,सुंदर सिंह ,सुरेश पांडे ,प्रवेश सिंह,इंद्रजीत सिंह विनय मिश्रा, जय सिंह संदीप द्विवेदी,बृजेंद्र मणि अधिया ,जान आलम खान,हारून मंसूरी,कुमार सौरभ,अशरफ खान,रामलाल वर्मा ,कमल कामदार,दिलीप सीतानी ,आशू कामदार,गेंद लाल कोल,राम विशाल गुप्ता,शशीकांत मिश्रा, मार्तंड सिंह,अशोक सिंह भोले,रामेंद्र सिंह बाबा,लल्लू कोल , विजयपाल पाठक,जितेंद्र बंसल,उदित नारायण साहू शंभू सिंह,रोहित मिश्रा,दिग्विजय सिंह राहुल,केडी सिंह ,संजय सिंह,रमन सिंह ,शीला रानी साकेत,रामप्यारे कुशवाहा,सुरेश सिंह परिहार, सुखराज सिंह,नीलांबर सिंह,शिवेंद्र सिंह गहरवार ,वीरेंद्र मिश्रा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हैं