अगले चक्‍के का पट्टा टूटने से बस हुई अनियंत्रित, नाली में जा घुसी

in #bus7 months ago

14_02_2024-belkhadu14a.jpg

जबलपुर:-जबलपुर देर रात हादसा हो गया। यात्री बस अनियंत्रित होकर नाले में घुस गई। बेलखाडू के पास हादसा बताया जाता है। जहां यात्री बस दमोह से होकर जबलपुर आ रही थी। हादसे के दौरान बेलखाडू के नजदीक बस का एक चक्का गड्ढे में चला गया। जिससे बस के अगले चक्का का पट्टा टूट गया और बस अनियंत्रित होकर सीधे नाली में घुस गई।

belkhadu14b.jpeg

  • हादसे के दौरान बस में करीब 25 यात्री सवार थे

हादसे के दौरान बस में करीब 25 यात्री सवार जबलपुर आ रहे थे। गनीमत रही हादसे के दौरान किसी भी यात्रियों को गंभीर चोटे नहीं आई है। जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई थी। बताया जा रहा है एसी बस, श्री जैन बस ट्रेवल्स की थी।हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की तुरंत सूचना के बाद बेलखाडू चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद यात्रियों को बस से नीचे उतारा गया। इस दौरान सभी यात्री सुरक्षित थे। लिहाजा यात्रियों को दूसरी बस से जबलपुर की ओर रवाना कर दिया गया।

belkhadu14c.jpeg

belkhadu14d.jpeg