गाजियाबाद: स्टूडेंट ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर रैली निकालकर शांति का संदेश दिया।

in #bulandshahr2 years ago

गाजियाबाद: स्टूडेंट ने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर रैली निकालकर शांति का संदेश दिया।

गाजियाबाद: डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स इंटर कॉलेज में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य में रैली निकालकर शांति का संदेश दिया।

मोदीनगर में छात्र-छात्राओं ने लोगों को दिया शांति का संदेश:रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को किया प्रेरित

मोदीनगरएक घंटा पहले

मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स इंटर कॉलेज में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों ने रैली निकालकर शांति का संदेश दिया।

रैली में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। डॉ. केएन मोदी साइंस एंड कामर्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीशचंद्र अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सीख

रैली में प्ले कार्ड व नारों के माध्यम से आमजन को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सलाह दी गई। वेस्ट प्लास्टिक से उपयोगी वस्तुओं को बनाने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के समापन पर सभी छात्रों को पर्यावरण रक्षण की शपथ भी दिलाई गई। मुख्य मार्ग से होते हुए नगर का चक्कर लगाकर रैली कॉलेज में आकर समाप्त हुई।