मदर डेयरी समेत 12 मिलावटखोरों पर 14.12 लाख का जुर्माना

in #bulandshahr2 years ago

IMG_20220425_213721.jpgमदर डेयरी समेत 12 मिलावटखोरों पर 14.12 लाख का जुर्माना

बुलंदशहर। एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने 12 मिलावटखोरों पर 14.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उत्पादों के मानकों पर खरा न उतरने के कारण सबसे अधिक मदर डेयरी पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनवरी-फरवरी में मिष्ठान व डेयरी प्रतिष्ठानों से जांच के लिए नमूने लिए थे। खोया, पनीर, दूध, दही, घी, दाल, तेल समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे थे। पेशकार गौरव सिंघल ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार की की कोर्ट में वाद दायर किया था। कोर्ट ने जांच रिपोर्ट को सही पाते हुए दोषियों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की।

इन पर लगा जुर्माना
नाम जुर्माना राशि
मदर डेयरी 3.50 लाख
मदर डेयरी 3.50 लाख
संजय सिंह 3.50 लाख
श्यामदत्त शर्मा 10 हजार
सर्वेश गुप्ता 10 हजार
विशाल बंसल 20 हजार
श्यामलाल 17 हजार
हेमंत 70 हजार
महेश अग्रवाल 15 हजार
जॉनी सिंह 20 हजार
मुसाहिद 75 हजार
पूरन सिंह 25 हजार
रुखसार 01 लाख
कुल 14.12 लाख

Sort:  

Like my post