भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया सम्मानित

in #bulandshahr2 years ago

गुरुओं को शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना चाहिए ताकि बच्चों को कोचिंग या टयूशन की आवश्यकता नहीं हो
BSR 01.jpeg
बुलंदशहर । भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा गुरु वंदन दिवस पर जनपद के 22 गुरुओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसमें 17 मातृशक्ति शिक्षक शामिल रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीएम वित्त विवेक कुमार मिश्र, विशिष्ट अतिथि अनिल शर्मा वरिष्ठ पत्रकार, राहुल सक्सेना वरिष्ठ पत्रकार ने सभी गुरुओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीएम वित्त विवेक कुमार मिश्र ने कहा कि आज भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा शिक्षकों का सम्मान सराहनीय कार्य है सेवार्थ शाखा निरंतर सेवा कार्य कर रही है और आज भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ ने ऐसे शिक्षकों को सम्मानित किया है जो वास्तव में सम्मान के लिए चयनित होने चाहिए। विशिष्ट अतिथि अनिल शर्मा, राहुल सक्सेना ने भी भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा के कार्याे की सराहना की और कहा कि यह शाखा आए दिन कोई ना कोई कार्यक्रम कर रही है। अध्यक्ष चन्द्र भूषण मित्तल ने कहा कि भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ आज गुरुओं को सम्मानित करके खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है उन्होंने कहा कि गुरुओं को शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना चाहिए ताकि बच्चों को कोचिंग या टयूशन की आवश्यकता नहीं हो। आज भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा द्वारा सम्मानित होने वाले गुरुओं में सविता सिंह, मौहम्मद जाकिर, हेमलता चौधरी, अनिता सिंह, विवेक शर्मा, सईमा अंसारी, राजीव फौगाट, रेनू कश्यप, ज्योति, कीर्ति वशिष्ठ, पंकज गुप्ता, प्रीति चौधरी, देवेन्द्री वर्मा, अनुपम शर्मा, अनिता भारद्वाज, रफिया सुल्ताना, अनुराधा शर्मा, शीतल शर्मा, शिखा शर्मा, माया शर्मा, जियाउल्ला खां, संजय शर्मा शामिल है। कार्यक्रम में सचिव गौरव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विकास ग्रोवर, महिला संयोजिका राधा सिंह, संगठन सचिव मेघा जालान, श्वेता सचदेवा, नितिन सचदेवा, कमल किशोर गोयल, संजय शर्मा, गोपाल बंसल, मोहित गर्ग, सतेन्द्र अग्रवाल, राजपाल सिंह वर्मा, अंकित बंसल, विशाल जालान, कामना मित्तल, तमन्ना शर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा, अंकित बंसल, राजपाल सिंह वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।