मोदी के मन की बात का कार्यक्रम को समस्त विधायकों ने अपने अपने क्षेत्र में सुना

in #bulandshahr2 years ago

WhatsApp Image 2022-08-28 at 7.10.05 PM (1).jpeg BSR 0.jpeg
बुलंदशहर। मन की बात कार्यक्रम को जनपद बुलंदशहर की प्रत्येक विधान सभा में विधायकों ने सुना। कार्यक्रम को सुनने के लिए जगह जगह भाजपा कार्यकर्ता भी एकत्र हुए और एक साथ बैठकर मन की बात कार्यक्रम को सुना। आज सुबह 11 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात के 92वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को एक बार फिर से संबोधित किया है। देश की आजादी के 75 के अमृत महोत्सव मनाने पर सभी भारतवासियों आभार व्यक्त किया कार्यक्रम को सुनने के लिए विधायक अपनी अपनी विधानसभा में रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया, सांसद डॉ0 भोला सिंह, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी एवं पूर्व विधायक उषा सिरोही के साथ साथ भाजपा नेता दिग्विजय सिंह सिरोही पूजा गुप्ता आदि ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।