जिला कारागार में महिला बंदी की 4 वर्षीय मासूम बच्ची का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया

in #bulandshahr2 years ago

WhatsApp Image 2022-09-05 at 19.17.17.jpeg आज शाहजहांपुर जेल में निरुद्ध महिला बन्दी की 4 वर्षीय मासूम बेटी चांदनी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कारागार के सभी अधिकारीगण व महिला स्टाफ व सभी महिला बंदी शामिल हुए। जन्मदिन का आयोजन फैशन दीवा बुटीक की संचालिका श्रीमती नलिनी ओमर के सौजन्य से किया गया। उनके द्वारा केक, चिप्स, कपड़े व सभी महिला बंदियों व बच्चों के लिए फलों की व्यवस्था की।
जेल अधीक्षक मिजाजीलाल द्वारा बच्ची को गोद में लेकर केन्डिल जलवाकर केक कटवाया। तथा सभी बच्चों को अपने हाथ से केक खिलाया। चिप्स भेंट किए तथा फल भेंट किए।
सभी महिला बंदियों ने ढोलक व अन्य संगीत वाद्ययंत्र बजाकर जन्मदिन के गीत गाए। तथा गानों के साथ समूह नृत्य किया।
जेल में जेल प्रशासन द्वारा बच्चे का जन्मदिन मनाने से सभी बच्चों व महिला बंदियों में खुशी की लहर दौड गई। सभी महिलाओ को केक भेंट किया गया तथा फल भेंट किए गए।