2014 से देश में बदलाव आया है, गरीबों के उत्थान की योजनाएं बनी हैं - जनरल वीके सिंह

in #bulandshahr2 years ago

बुधवार को नुमाइश में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। जन धन योजना से गरीबों का सम्मान बढ़ाया है। वहीं, उज्जवला योजना के माध्यम से गैस के कनेक्शन दिए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से देश में बदलाव आया है। गरीबों के उत्थान की योजनाएं बनी हैं।IMG-20220615-WA0353.jpg बड़ी तेजी से विकास कार्य हुए हैं। गरीबों को स्वास्थ्य लाभ के लिए आयुष्मान योजना कोरोना काल में टीकाकरण किया गया। रूस और यूक्रेन के युद्ध के दौरान 12 हजार से अधिक भारतीयों को सुरक्षित भारत में लाया गया। अगले 2 साल काफी महत्वपूर्ण है। भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं और देश को विश्व गुरु बनाने में सभी सहयोग प्रदान करें। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि 2014 से देश में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। मोदी के कार्यकाल में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। राजनीति में परिवारवाद एवं तुष्टीकरण को समाप्त किया गया है। 2024 तक सभी देशवासियों को छत मिलने की योजना प्रधानमंत्री ने चलाई है। इस दौरान भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सुनीता दयाल ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने और संचालन विकास चैहान ने किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन, एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया, विधायक प्रदीप चैधरी, विधायक अनिल शर्मा, विधायक संजय शर्मा, विधायक मीनाक्षी सिंह, विधायक देवेंद्र लोधी, विधायक सीपी सिंह, डीके शर्मा, शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।

IMG-20220615-WA0348.jpg

Sort:  

भाई is app se पैसे मिलते हैं किया ?