ग्राम शरह बरौलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

in #budaun2 years ago

उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम सराय बरौलिया में शक्ति केंद्र संयोजक अनिल कुमार शर्मा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई जिन्हें भारतीय राजनीति के इतिहास में सबसे प्रमुख चेहरों में से एक माना जाता है। उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक एवं भारतीय जन संघ के सह संस्थापक थे। इस मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक अनिल कुमार शर्मा,बूथ अध्यक्ष भोला सिंह, बूथ अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, बूथ अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, राकेश शंखधार, अवनीश पाठक, श्री कृष्ण, प्रमोद माली राकेश कुमार बूथ अध्यक्ष रायपुर आदि लोग उपस्थित रहेIMG-20220925-WA0159.jpgIMG-20220925-WA0165.jpg