सामाजिक चुनौतियों के समाधान में मीडिया का महत्व अहम - दीपा बहन

IMG-20220630-WA0100.jpg
ब्रह्माकुमारीज मीडिया प्रभाग का विचार सत्र संपन्न, पत्रकारों किया सम्मान


दतिया। गुरुवार को बड़ा बाजार स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बड़ा बाजार दतिया सेवा केंद्र में संस्था के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया का विचार सत्र आयोजित किया गया है। जिसमे जिले के पत्रकार रविन्द्र कुशवाह, निशांत तिवारी, जगत शर्मा, भानू शर्मा, राजेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, लोकेश मिश्रा उपस्थित रहे। विचार सत्र के प्रारंभ में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा साल ,तिलक आदि से अतिथियों का स्वागत एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। तदुपरांत विचार सत्र को प्रारंभ करते हुए दीपा दीदी जी ने कहा कि सामाजिक चुनौतियों के समाधान में मीडिया के महत्व सर्वाधिक एवं अहम है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज के मीडिया प्रभाग द्वारा स्वर्णिम भारत के निर्माण में मीडिया की भूमिका विषयक अभिप्रेरणा सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। वही उन्होंने लोगो ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा परमपिता परमेश्वर की भक्तिमय् आध्यत्मिक जुड़ने का बड़ा केंद्र स्थान है। जिससे देश विदेश के लोग ईश्वरीयव भक्ति से जुड़कर अध्यात्म को प्राप्त कर रहे। शांति की अनुभूति होती है। मीडिया सत्र में सभी पत्रकारों ने अपने अपने विचार प्रकट किए। इस दौरान संस्था की दीदी, भैया सेवक गण, एवं माता बहन उपस्थित रही।