Aishwarya Rai की आंखों में है क्या खासियत? खुद बता चुकी हैं क्या है असली रंग

in #bollywood2 years ago

Wortheum news,jitendra p yadav
ऐश्वर्या राय Cannes 2022 में पहुंची हैं। एक बार फिर से उनकी खूबसूरती के चर्चे शुरू हो गए हैं। सबसे ज्यादा बातें उनकी आंखों पर होती हैं। वह बता भी चुकी हैं कि बचपन में उनकी आंखों और बालों के रंग की वजह से ही उन्हें अटेंशन मिलता था। ऐश्वर्या की आंखों की खासियत क्या है, इस बारे में गूगल पर खूब सर्च किया जाता है। फिल्मों में वह जरूरत के हिसाब से लेंस पहनती हैं। हालांकि कई बार लोग यह भी सर्च करते हैं कि उनकी आंखों का असली रंग क्या है। कई बार ये नीली लगती हैं, कभी हरी तो किसी को ग्रे। ऐश्वर्या राय एक बार खुद बता चुकी हैं कि उनकी आंखें किस रंग की हैं।

ऐश्वर्या की आंखें खूब होती हैं सर्च

ऐश्वर्या राय बेहद खूबसूरत हैं, यह पूरी दुनिया को पता है। वह जब सामने होती हैं तो उनसे नजर हटाना मुश्किल होता है। शायद ही कोई होगा जिसे ऐश्वर्या राय की जादुई आंखें न पसंद हों। कई लोगों को लगता है वह लेंसेज पहनती हैं। इंटरटनेट पर उनकी आंखों के बारे में भी काफी सर्च किया जाता है। ऐश्वर्या खुद बता चुकी हैं कि उनकी आंखों का रंग कैसा है। 2016 में आई गूगल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 6000 इंटरनेट यूजर्स हर महीने ऐश्वर्या राय की आंखों (Aishwarya Rai eyes) के बारे में सर्च करते हैं।

ऐश ने बताया था आंखों का रंग

ऐश्वर्या राय एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि उनकी आंखें नैचुरली ग्रीन हैं। लाइट के हिसाब से आंखों का रंग कभी ज्यादा ग्रीन तो कभी ज्यादा ब्लू लगता है। आंखों का रंग समुद्र की तरह ग्रीन-ग्रे है। ऐश्वर्या राय के Madame Tussauds में जो स्टैच्यू हैं उनमें जो आंखों का रंग दिख रहा है, वही असली रंग है। ये भी देखें: Cannes 2022 में ऐश्वर्या राय का जोरदार स्वागत, देखते ही चिल्लाने लगी भीड़

जब आराध्या ने बुलाया, मिनियन

ऐश्वर्या अपनी आंखों के रंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बता चुकी हैं। फिल्म सरबजीत के लिए उन्हें ब्राउन लेंसेज लगाने थे। ऐश्वर्या ने एक आंख में लेंस लगाया तब तक आराध्या की नजर उन पर पड़ी। इस पर आराध्या ऐश्वर्या को ओ मिनियन बुलाने लगी। बता दें कि मिनियन कार्टून के एक कैरेक्टर की एक आंख ब्राउन और एक ग्रीन हैI

Sort:  

Cannes2022 festival

Aishwarya rai looking beautiful