प्रियंका चोपड़ा को शूटिंग के दौरान लगी चोट? सोशल मीडिया पर परेशान हुए फैंस

in #bollywood2 years ago

Wortheum news,jitendra p yadav

प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दीं जिन्हें देखकर फैंस चिंता में पड़ गए। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। इन दिनों वह अपनी डेब्यू सीरीज Citadel की शूटिंग में बिजी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ये फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि शूटिंग पर उनका दिन बड़ा कठिन रहा है। उनकी ये फोटो देखकर कई फैंस को लगा कि शूटिंग के दौरान शायद प्रियंका चोपड़ा को चोट लग गई है। हालांकि कई को लगा कि शायद ये सिर्फ मेकअप है।

शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा को लगी चोट?

प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'क्या आपके लिए भी काम पर बहुत खराब दिन रहा है?' प्रियंका चोपड़ा ब्लैक टॉप पहने नजर आ रही हैं और उन्होंने ब्लू कलर का आयशैडो लगा रखा है। हालांकि उनकी नाक, होठ और चिन के पास आप खून के छींटे भी देख सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा की ये फोटो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई। फैंस उनकी ये तस्वीरें देखकर काफी ज्यादा परेशान दिखे और कमेंट बॉक्स में उनसे इसके बारे में सवाल पूछने लगे।

कमेंट बॉक्स में परेशान दिखे ढेरों फैंस

एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'क्या हुआ, आप ठीक तो हो?' दूसरे शख्स ने लिखा, 'क्या हुआ ये?' एक परेशान फैन ने लिखा, 'अपना ध्यान रखिए, हर दिन एक नया एक्सपीरियंस है।' एक यूजर ने लिखा- हे भगवान, एक सेकेंड के लिए मुझे लगा कि आपको चोट लग गई है। कई लोग उनकी अपकमिंग सीरीज को लेकर कमेंट बॉक्स में एक्साइटेड दिखे। बता दें कि Citadel एक साइंस फिक्शन है जिसे रूसो ब्रदर्स ने बनाया है। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।

ब्रेक के बाद की है शूटिंग सेट पर वापसी

प्रियंका चोपड़ा ने जनवरी में अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को वेलकम करने के बाद कुछ वक्त घर पर ही बिताया था। उन्होंने कई महत्वपूर्ण इवेंट मिस किए लेकिन अब उन्होंने हाल ही में एक बार फिर शूटिंग सेट पर वापसी की है। उन्होंने हाल ही में लंदन का अपना दिसंबर शेड्यूल पूरा किया है। बता दें कि शादी के बाद से प्रियंका चोपड़ा ज्यादातर वक्त विदेश में ही बिताती हैं।

Sort:  

Omg😯😯

कुटिजे गणी