लग्जरी लाइफ जीती थी बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल

in #bollywood2 years ago

हिंदी सिनेमा में 40 और 50 के दशक में ऐसी हीरोइन रही, जिसके डांस में लचक और फुर्ती देख लोग उसे 'रबर गर्ल' कहकर बुलाते थे। नजाकत के साथ-साथ बलखाती कमर और नाच देख हर कोई वाह-वाह कह उठता था। यह थीं हीरोइन कुक्कू मोरे, जो 40 और 50 के दशक की टॉपमोस्ट डांसर रहीं। कुक्कू मोरे को 'डांसिंग क्वीन' कहा जाता था। कैबरे डांस की बात आती है तो जेहन में हेलेन का चेहरा उभर आता है। लेकिन इस तरह के डांस फॉर्म को लोकप्रियता कुक्कू मोरे ने दिलवाई थी। हेलेन ने तो बाद में कुक्कू मोरे की इस विरासत (कैबरे) को आगे बढ़ाया।
navbharat-times (3).jpg
कुक्कू मोरे ने कैबरे को बनाया लोकप्रिय
कुक्कू मोरे ने हिंदी सिनेमा में कैबरे डांस को इस कदर पहचान दिला दी थी कि 40 से 50 के दशक में बनी लगभग हर फिल्म में कैबरे को अनिवार्य बना दिया गया। कुक्कू मोरे अपने भड़कीले अंदाज और खर्चीले स्वभाव के लिए भी खूब जानी जाती थीं। लेकिन आखिरी वक्त में उनकी हालत ऐसी थी कि जानकर कोई भी सिहर उठे। अपने गजब के डांस हुनर के दम पर उस दौर में तगड़ी कमाई करने वालीं कुक्कू मोरे के पास आखिरी दिनों में इतने पैसे भी नहीं थे कि वह अपने लिए दवाई तक खरीद सकें। उनकी जान कैंसर ने ले ली।एंग्लो-इंडियन परिवार में जन्मीं, डांस से महफिल लूट लेती थीं कुक्कू मोरे
कुक्कू मोरे का जन्म 1928 में एक एंग्लो-इंडियन परिवार में हुआ था। कुक्कू मोरे को बचपन से ही डांस का बेहद शौक था। बड़ी दिली तमन्ना थी कि एक दिन उन्हें टॉपमोस्ट डांसर बनना है। कुक्कू मोरे ने बड़े होकर अपनी यह तमन्ना पूरी भी की। उन्होंने आजादी से पहले 1946 में फिल्म 'अरब का सितारा' से बॉलीवुड में कदम रखे थे। इसके बाद उन्होंने 'अनोखी अदा', 'अंदाज' 'शायर', 'बरसात' और 'पतंगा' जैसी कई और फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों में कुक्कू मोरे के डांस को खूब पसंद किया गया। निर्माता-निर्देशकों की नजरों में भी कुक्कू मोरे का डांसिंग हुनर आ चुका था। इसके बाद तो कुक्कू मोरे को खूब ऑफर मिलने लगे। लगभग हर दूसरी फिल्म में कुक्कू मोरे एक डांसर के रूप में नजर आतीं और अपनी अदाओं से स्क्रीन लूट ले जातीं।

Sort:  

Please like nd follow me