गाजियाबाद के बॉलीवुड सितारे निशिकांत दीक्षित का पत्रकार एसोसिएशन ने किया सम्मान

in #bollywood2 years ago (edited)

गाजियाबाद :- पत्रकार एसोसिएशन द्वारा गाजियाबाद के उभरते सितारे निशिकांत दीक्षित का श्री धार्मिक रामलीला कमेटी कविनगर के प्रांगण में स्थित पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय पर सम्मानित किया गया। निशिकांत दीक्षित ने अनेकों फिल्मों और टीवी सीरियलों में अभिनय करके गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। निशिकांत दीक्षित ने गाजियाबाद में छोटे से रंगमंच से अभिनय करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़े और उनकी मेहनत रंग लाई। सन 2004 में उन्होंने टेली फिल्म दीवार में अभिनय किया। इन्होंने दीवार, आन, प्यार में टिव्स्ट, गफला, जय संतोषी माँ, बिग ब्रदर, अपने, लगा चुनरी में दाग, गो, जब वी मेट, सुपरस्टार, वान्टेड, वीर, खिचड़ी, भूत और फे्रंड, हेलो डार्लिंग, देशी कट्टे, कागज के फूल, बंटी और बबली-2, है तुझे सलाम इंडिया आदि अनेक फिल्मों के साथ बहुत से टीवी सीरियल में भी अपनी विशेष पहचान बनाई। आज से प्रारम्भ होने वाले टीवी सीरियल अपराजिता में भी आप एक विलेन का रोल अदा कर रहे हैं। इस प्रकार निशिकांत दीक्षित ने अनेकों फिल्मों और टीवी सीरियल में काम करते हुए गाजियाबाद का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि निशिकांत दीक्षित बीटेक इंजीनियर हैं। उसके बावजूद उन्होंने अपनी लाइन छोड़कर अभिनय के क्षेत्र में काम करने का मन बनाया। जिसमें उनके घरवालों ने इनका पूर्ण सहयोग किया। इससे यह सिद्ध होता है कि व्यक्ति का जिस कार्य में मन लगे वो ही कार्य करना चाहिए उसमें उसे सफलता भी मिलती है। निशिकांत दीक्षित इसके जीते जागते प्रमाण है।पहले आपने कई बार लगातार गाजियाबाद जर्नलिस्ट क्लब के मंच पर पत्रकारों के साथ मिलकर Screenshot_2022-09-29-14-46-54-52_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpgअभिनय किया। फिर यहीं से लगातार वो आगे बढ़ते रहे और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज गाजियाबाद का नाम बॉलीवुड और टीवी सीरियल में ऊंचा कर रहे हैं। इसके लिए हम सभी आज एकत्रित हुए हैं और अपने बीच के साथी का मुंबई में गाजियाबाद का नाम रोशन करने के लिए निशिकांत दीक्षित को सम्मानित कर रहे हैं। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि वो भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ते रहेंगे और गाजियाबाद का नाम रोशन करेंगे।

Sort:  

मेम मेने आपकी खबर लाइक कर दी जी

Sir apki voting power itni Kam hai ki apke vote ka na mujhe koi fayda hua na apko

100परसेंट पावर से लाइक किया है जी

Voting power check kijiye sir. mai ye nhi bol rhi hu ki apne kam power se like ki hai balki apki voting power Ghat chuki hai kewal 6% bachi hai to aise mai apke vote krne se kisi ko ya apko kya benifit milega ap 1 se 2 din ruk jaiye or voting power ko recharge hone dijiye fir vote kijiye 🙏