Sanjay Dutt की बेटी ने दिखाए शरीर पर निशान, सौतेली मां ने कर दिया कमेंट

in #bollywood2 years ago

Trishala Dutt Photo: संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त ने एक तस्वीर शेयर करके तहलका मचा दिया है। तस्वीर में वह अपने शरीर के कुछ निशान दिखा रही हैं।
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त भले ही फिल्मों से दूरी बनाए हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर वह काफी फेमस हैं। त्रिशाला जब भी अपनी कोई तस्वीर या कोई पोस्ट शेयर करती हैं, वह सुर्खियों में छा जाती हैं। ऐसे में एक बार फिर त्रिशाला दत्त की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने स्ट्रेच मार्क्स दिखाती नजर आ रही हैं। पोस्ट पर त्रिशाला की सौतेली मां मान्यता के कमेंट ने सबका ध्यान खींचा है।
इस तस्वीर में त्रिशाना सफेद कलर की बोल्ड ड्रेस पहने हुए हैं। उनके कंधे और बैक पर कपड़ा नहीं है। जिसके कारण बॉडी स्ट्रेच मार्क्स साफ नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ त्रिशाला ने एक लंबा नोट लिखा है। उन्होंने खुलकर अपने स्ट्रेच मार्क्स के बारे में बात की। उन्होंने लिखा है कि ये निशान उन्हें वेट लूज जर्नी की याद दिलाते हैं। त्रिशाला ने यह भी जानकारी दी है कि सालों बाद निशान फीके पड़ गए हैं, लेकिन वह अब भी उन्हें गर्व से फ्लॉन्ट कर रही हैं। देखिए ये तस्वीर...

trishala-dutt-1-1658216781.jpg