जल्द भरेगी बिपाशा बसु की सूनी गोद? शादी के 6 साल बाद बनेंगी मां

in #bollywood2 years ago

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के लगभग 6 साल बाद अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस कपल ने अब फैमिली प्लानिंग कर ली है। बिपासा बसु और करण सिंह ग्रोवर आने वाले दिनों में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। कपल को लेकर आई इस खबर ने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। Also Read - Raksha Bandhan 2022: इन सितारों के बीच नहीं है खून का रिश्ता, हर साल साथ मनाते हैं रक्षाबंधन

पिंकविला से जुड़े सूत्र के मुताबिक बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर ने पेरेंट्स बनने की प्लानिंग कर ली है। कपल आने वाले दिनों में अपने फैंस के बीच ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगा। कुछ पहले ही बिपाशा और करण ने शादी की 6वीं सालगिरह सेलिब्रेट की थी। दोनों ने एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर प्यारा नोट भी साझा किया था।Bipasha-and-Karan.webp