तैमूर अली खान ने खेत से तोड़ी मूली, करीना कपूर ने कहा- 'गरम-गरम पराठे के लिए'

in #bollywood2 years ago

_1661856492.webpकरीना कपूर और सैफ अली खान अपने दोनों बच्चों के साथ पटौदी पैलेस में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्हें कुछ दिनों पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। पटौदी पैलेस पहुंचने के बाद करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर शेयर की थी और वहां की झलक दिखाई थी। काम से वक्त निकालकर करीना और सैफ अक्सर पटौदी पैलेस जाते रहते हैं। अब करीना ने तैमूर की तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो खेत में नजर आ रहे हैं। तैमूर ने अपने हाथ में मूली पकड़ी हुई है।

क्यूट तैमूर मूली के खेत में खड़े हैं। वो खेत से मूली उखाड़ रहे हैं और हाथ में लेकर पोज दे रहे हैं। करीना ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- ‘लंच में गरम-गरम मूली के पराठे घी के साथ। #TimTim #Homegrown #Plant #Grow #Eat.’