अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फोटोज इंटरनेट पर वायरल, दोस्त की शादी कपल बनकर छाए

in #bollywood2 years ago

arjun_kapoor_and_malaika_arora__1661842883.webpमलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं। दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है। अर्जुन-मलाइका अपने डिजाइनर फ्रैंड कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की शादी में पहुंचे थे। रविवार 28 अगस्त को डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता ने मुंबई में शादी की। रविवार को हुई इस शादी में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर , मीरा राजपूत , रिया कपूर , वरुण धवन ,नताशा दलाल , मोहित मरवाह और कई सेलेब्स शामिल हुए। अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शादी से पहले की कुछ मस्ती भरे पलों को शेयर किया।

सोमवार को एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दूल्हे कुणाल रावल के साथ पोज करते नजर आ रहे। फोटो में अर्जुन ,कुणाल के गाल खींचते रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा अपने डिजाइनर फ्रैंड के गालों पर किस कर रही है। जिसके साथ ही अर्जुन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और कुणाल रावल पोज करने से पहले साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

अर्जुन कपूर की पोस्ट पर मलाइका ने किया कमेंट

मलाइका अरोड़ा ने क्रीम और गोल्डन कलर की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत दिख रही थी। अर्जुन कपूर की पोस्ट पर मलाइका ने कमेंट करते हुए लिखा की कुणाल हंस रहा है या रो रहा है? हाल ही में कुणाल रावल के लिए अर्जुन कपूर ने एक रैंप वॉक किया। शो के दौरान मलाइका अरोड़ा ने आगे बैठकर एक्टर अर्जुन कपूर को चीयर किया। लोगों ने इस पर भी मलाइका की तारीफ की थी।
शुक्रवार को डिजानर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता ने अपने फ्रैंड के लिए शादी से पहले एक ग्रांड पार्टी दी थी। जिसमें आदित्य रॉय कपूर , अनिल कपूर , शनाया कपूर , संजय कपूर , वरुण धवन , करण जौहर , रकुलप्रीत सिंह , अर्जुन कपूर , मलाइका अरोड़ा और भी कई सेलेब्स शामिल हुए।