मुश्किल में फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा

राष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया। प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा होने के बाद राजनीतिक गलियारे से लेकर फिल्म इंडस्ट्री से जुडे लोगों ने अपनी राय सोशल मीडिया पर रखनी शुरू की। फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से राष्ट्रपति प्रत्याशी के लिए अभद्र व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर टिप्पणी की। जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जाहिर की। वहीं, इस मामले में अलीगंज के कुर्सी रोड निवासी मनोज कुमार सिंह ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। रामगोपाल वर्मा ने 22 जून को अपने ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।IMG_20220627_212610.jpg