सोहेल खान 24 साल बाद होंगे पत्नी सीमा खान से अलग ?

in #bollywood2 years ago

IMG_20220514_012616.jpgबॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान अपनी पत्नी सीमा खान (Seema Khan) से अलग होने जा रहे हैं। हाल ही में उन्हें एक फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया. सीमा खान ने नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में हिस्सा लेने के दौरान ही पति सोहैल खान से अलग एक अलग घर में रहने की वजह से सभी का ध्यान खींचा था। शो में दिखाया गया था कि सीमा और सोहेल खान (Sohail Khan) अलग-अलग घरों में रहते हैं जो यह दर्शाता है कि दोनों कुछ समय पहले अलग हो गए थे। आज 13 मई को दोनों मुंबई में एक फैमिली कोर्ट से बाहर निकलते नजर आए। वे 2 बेटों के माता-पिता हैं।