मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान की शादी में ऐसे दिखते थे अर्जुन कपूर

in #bollybod2 years ago

अब भले ही मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान साथ नहीं हैं, लेकिन दोनों की लव स्टोरी के चर्चे आज भी होते हैं। अपने टाइम में मलाइका–अरबाज की जोड़ी को बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती थी। दोनों की लव स्टोरी भी बेहद फिल्मी और दिलचस्प है। कहा जाता है कि दोनों को पहली मुलाकात में ही प्यार हो गया था। उस समय मलाइका और अरबाज खान की मुलाकात एक कॉफी एड की शूट पर हुई थी। एड की शूटिंग के बाद ही मलाइका और अरबाज रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनों ने लगभग पांच साल तक डेट किया। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। साल 1998 में अरबाज और मलाइका ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति–रिवाजों से शादी की थी। इसके बाद साल 2002 में मलाइका ने अपने बेटे को जन्म दिया। दोनों की शादी लगभग ढेढ़ दशक तक काफी अच्छी चली, लेकिन उसके बाद दोनों के बीच दूरियां शुरू बढ़ गई और बात तलाक तक पहुंच गई। नतीजन, साल 2017 में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया हैं।IMG_20220822_163431.jpg