मेरठ पहुचे राज्य मंत्री जनरल डॉ वीके सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर

in #bjpup2 years ago

IMG_20220507_151342.jpg

मेरठ के परतापुर के शताब्दीनगर स्थित राधेश्याम मोरारा माधव कुंज में आयोजित भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के अधिवेशन में केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री जनरल डॉ वीके सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर ने शिरकत की। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश सहित 16 राज्यों के प्रतिनिधि मंडल ने भाग लिया। आगंतुकों को संबोधित करते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा कि
मजदूर महासंघ देश के विकास के लिए काफी कुछ कर रहा है। केंद्र व राज्य सरकार भी महासंघ के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री ने मजदूरों के लिए चलाई जा रही की योजनाओं का भी जिक्र किया। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए जनरल वीके सिंह ने कहा अगर देश में आम आदमी पार्टी की सरकार होती तो श्रीलंका से भी खराब हालत हमारे देश की होती। सफलता पाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ साथ एकजुटता भी नितांत आवश्यक है।