गरीब के घर भी लहराएगा तिरंगा, अभियान जारी

in #bjp2 years ago

IMG-20220813-WA0087.jpgभीलवाड़ा। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली के सानिध्य में एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल के नैतृत्व में स्थानीय रमा विहार (सगस जी के पास) कच्ची बस्ती में कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा झण्डा फहराने के लिए वितरित किया गया !
जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराने को लेकर आम जनता में जबरदस्त उत्साह एवं देशभक्ति का माहौल है ! इसी कड़ी में भीलवाड़ा शहर एवं जिले में स्थित विभिन्न कच्ची बस्तियों में भी तिरंगा झण्डा फहराने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता लगातार संपर्क करके तिरंगा झण्डा वितरण करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है !
आज शहर के रमा विहार क्षेत्र में सगस जी के स्थान के पास कच्ची बस्ती में भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल की अगुवाई में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बस्ती में हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए वितरित किया ! उक्त कार्यक्रम में पूर्व पार्षद निशा जैन, पार्षदा- इंदू बंसल , रोमा लखवानी सहित लीला साहू , दीपा सोनी , मीनाक्षी नाथ ,सोनिया पारीक , ललिता शर्मा , रेखा शर्मा ,सुलक्षणा शर्मा , समता सनाढ्य सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहीं !IMG-20220813-WA0088.jpg