केंद्रीय संस्कृति व संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का भाजपा कार्यालय पर स्वागत होगा

in #bjp2 years ago

IMG-20220820-WA0044.jpgभीलवाड़ा 20 अगस्त केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एक दिन के प्रवास पर भीलवाड़ा आएंगे
जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री मेघवाल, 21 अगस्त रविवार ,दोपहर 2:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में शिरकत करेंगे यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता स्वागत सत्कार करेंगे मेघवाल पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय जल संसाधन गंगा विकास मंत्री भी रह चुके हैं।