दिल्ली से देवघर की सीधी फ्लाइट शुरू, बाबा के धाम पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

in #bjp2 years ago

नई दिल्ली, दिल्ली से देवघर (झारखंड) व देवघर से दिल्ली की सीधी फ्लाइट आज से शुरू हो गई। दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 E 6191 आज शाम देवघर पहुंची। फ्लाइट में भाजपा सांसद मनोज तिवारी, सांसद निशिकांत दुबे, सांसद रवि किशन, सांसद दिनेश लाल निरहुआ, सांसद अनुराग शर्मा, सांसद प्रवेश वर्मा ,सांसद कमलेश पासवान ,पूर्व मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ,अभिनेता शेखर सुमन व कई सांसद देवघर पहुंचे। इस फ्लाइट में पायलट सांसद राजीव प्रताप रुडी व आशुतोष शेखर थे। फ्लाइट का बाबा के धाम पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ । शाम 4:20 पर देवघर से दिल्ली के लिए विमान ने उड़ान भरी।
IMG_20220730_212257.jpg