"राजेंद्र नगर चा राजा गणपति" के दरबार में भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने की पूजा अर्चना
नई दिल्ली, "राजेंद्र नगर चा राजा गणपति" के दरबार में राजेंद्र नगर से पूर्व विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह पहुंचे। गणपति उत्सव कार्यक्रम के आयोजकों ने भाजपा नेता का भव्य स्वागत किया। उसके बाद आर.पी. सिंह ने पूजा अर्चना की और मंगल आरती में शामिल हुए। आर.पी.सिंह ने कहा कि मैं कामना करता हूं कि विध्नहर्ता भगवान गणेश सभी के विध्न और संकट हरें। सभी को सुख और समृद्धि प्राप्त हो।भजन संध्या के पश्चात भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।