भाजपा जिला महामंत्री ने मृत लोगों को दिलाई सहायता राशि

in #bjp2 months ago
  • भाजपा जिला महामंत्री ने मृत लोगों को दिलाई सहायता राशि
  • स्वास्थ्य कैम्प आयोजित, बंद हैंडपंप को चालू कराने के दिए निर्देश

1000181947.jpg

मंडला:-घुघरी विकासखंड के ग्राम देवहारा बम्हनी के सरईटोला में उल्टी दस्त का प्रकोप फैला हुआ है। दो बैगा महिलाओं की मौत के बाद उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिला। जिसकी जानकारी लगने पर भाजपा जिला महामंत्री नीरज मरकाम ने जनपद सीईओ से चर्चा करे संबल योजना के तहत तत्कालीन मदद दिलाई। ग्राम पंचायत देवहारा के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मातो बाई और रिंकी दोनों आपस में रिश्तेदार थे। मातो बाई रिंकी की बुआ है जो कि देवहरा के सरईटोला की निवासी है। नीरज मरकाम ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया सभी लोगो का केम्प लगाकर सही जांच किया जाए एवं बंद हैंडपंप को तत्काल चालू करें।

1000181948.jpg

जानकारी के अनुसार संबल योजना के अंतर्गत पत्र 60 वर्ष से कम उम्र के मृतक परिवार की परिजन को 2 लाख की सहायता राशि उनके खाते में दी जाती है। मृत्यु के बाद अंत्येष्टि के लिए तत्काल 5 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाती है। लेकिन ग्राम पंचायत सचिव इसका लाभ नहीं दे रहे हैं। सरईटोला में उल्टी-दस्त से पीडि़त दो महिलाओं की मौत हुई लेकिन संबल योजना में पात्र होने की बावजूद भी सहायता राशि नहीं दी गई। इस संबंध में तत्काल भाजपा जिला महामंत्री नीरज मरकाम ने सचिव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी गायत्री कुमार सारथी से बात कर मृतक के परिजन को 5 हजा ररुपए रुपये की सहायता राशि दिलाई।