भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन

in #bjp2 years ago

IMG-20220605-WA0066.jpg
बिलसंडा: गोला रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर बिलसंडा मंडल के कार्यकर्ताओं ने केक काट कर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विक्रम गंगवार ने कार्यकर्ताओं संग मुख्यमंत्री के चित्र के सामने केक भी काटा और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की प्रगति ने नीत नई ऊंचाइयों को निरंतर छुआ है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ही नही विश्व के गौरव को बढ़ाया है। IMG-20220605-WA0068.jpg इस मौके पर अटल बिहारी मिश्रा, ऋषिकेश मिश्रा, मनोज त्रिवेदी, पप्पू गुप्ता, महेश गंगवार, कौशल कुमार, सुमित दीक्षित, रामनिवास कश्यप, सौरभ दिक्षित, संजीव कुमार मोरिया, अवधेश पांडे, अरविंद शुक्ला, पप्पू मंसूरी, विशाल कश्यप, जान मोहम्मद, सुमित गुप्ता, नरेंद्र मोहन सक्सैना के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।