भाजपा के युवा नेता पर जान लेवा हमला

in #bjp2 years ago

001.jpg

  • पुरानी रंजीश के चलते घर का छप्पर तोड़ किया प्राणघातक वार
  • विकास की हालत गंभीर, जबलपुर मेडिकल किया रैफर
  • चार लोग हुए गिरफ्तार, बाकी तालाश जारी

002.jpg

मंडला । मंडला जबलपुर नेशनल हाईवे में बसे विकासखंड बीजाडांडी के अंतर्गत खूटापड़ाव में गुरूवार रात्रि भाजपा युवा नेता विकास यादव के घर का छप्पर तोड़कर अंदर घुस गए और विकास पर चाकू, बका से जानलेवा हमला कर दिया। जान बचाने के लिए विकास दरवाजा खोलकर बाहर भागा। वहीं उनके एक परिचित ने तत्काल बीजाडांडी थाने में पदस्थ अभिषेक मिश्रा को फोन पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही अभिषेक तुरंत घटना स्थल पहुंच गए। लेकिन जब तक देर हो चुकी थी। हमलावर विकास पर जान लेवा वार कर मौके से फरार हो गए।

बता दे कि अभिषेक की सूझ बूझ से विकास की जान बच गई। गंभीर घायल विकास को तत्काल स्थानीय समुदायिक स्वस्थ केंद्र बीजाडांडी ले जाया गया। जहां पर विकास का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जबलपुर रैफर कर दिया गया। अभी भी हालत गंभीर है। बता दे की हमलावर जावेद उफऱ् बकरीदी और विकास यादव की पुरानी रंजिश के कारण यह जान लेवा घटना को अंजमा दिया गया।

जानकारी अनुसार भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा जिला मंत्री विकास यादव और बदमाश जावेद उर्फ बकरीदी के साथ पुरानी रंजीश चल रही थी। पुराने रंजीश विवाद को लेकर गुरुवार देर रात पूर्व युवा मोर्चा के नेता विकास यादव के घर के अंदर बदमाश बकरीदी और साथी घुसे, और विकास पर जान लेवा हमला कर दिया। अपनी जान बचाने विकास दरवाजा खोलकर बाहर भागा। जहां हमलावरों ने धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में विकास के गर्दन, पेट, पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। जिसे तत्काल बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया।

  • नेशनल हाईवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम :

003.jpg
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल-हाईवे 30 को जाम कर दिया। लोग अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि आरोपी द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया गया है, जिसे हटाने की अनेक बार मांग की जा चुकी है लेकिन आज तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। हाईवे जाम की जानकारी लगते ही मौके पर राजस्व एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए और लोगों को समझाईश दी, लेकिन लोग नहीं माने।

  • हमलावर के घर में चला बुल्डोजर :

004.jpg
भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा जिला मंत्री विकास यादव पर जान लेवा हमले के बाद ग्रामीणों में काफी रोष देखा गया। इनका आक्रोश नेशनल हाईवे में जाम करा दिया। करीब दो घंटे तक हाईवे मार्ग मंडला से जबलपुर जाम रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों की मांग थी कि हमलावर के घर पर बुल्डोजर चलाया जाए। ऐसे बदमाश को इस क्षेत्र से भगाया जाए। मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस अमला और एसडीओपी निवास, एडिशनल एसपी मंडला, एसडीएम निवास, नायब तहसीलदार बीजाडांडी के समक्ष जेसीबी मशीन बुलाई गई। जिसके बाद हमलावर के घर को तोड़ा गया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जाम को खुलवाया गया।

  • कुख्यात अपराधी है बकरीदी:
    जावेद उफऱ् बकरीदी एक कुख्यात अपराधी है जो जबलपुर से जिला बदर की सजा यहाँ रहकर काट रहा था। उसके ऊपर कई अपराध के मामलों में अलग - अलग धाराओ के तहत मुकदमा चल रहे है। जबलपुर एवं बीजाडांडी में ये अपनी धोश जमाए हुआ था। कुछ दिन पहले ही इसके द्वारा तलवार एवं पेट्रोल बम रखकर हाइवे को जाम किया गया था।

  • चार लोगो की हुई गिरफ्तारी :
    इस केश में बीजाडांडी पुलिस के द्वारा तत्काल हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें मुख्य अपराधी जावेद उफऱ् बकरीदी 52 वर्ष, शबाना 42 वर्ष, यास्मीन 22 वर्ष एवं एक नाबालिक को पकड़ा गया है। पुलिस के द्वारा इस मामले में और भी लोग होने की संभावना जता रही है। हमलावर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

  • बकरीदी पर है अनेक मामले दर्ज:
    पुलिस ने बताया कि बकरीदी पर बीजाडांडी, जबलपुर समेत अन्य क्षेत्रों में अनेक मामले दर्ज है। विकास यादव द्वारा पूर्व में भी इसके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है। गुरुवार रात्रि बकरीदी ने अपने परिवार के साथ मिलकर रंजिशवश विकास यादव पर जानलेवा हमला किया। पुलिस द्वारा बकरीदी एवं उसके परिजन समेत अन्य साथियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। इस हमले में शामिल मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, शेष की तलाश जारी है।

Sort:  

Like done

Aaropi ko pakadkar use per Jan karyvahi ki jaani chahie taki ise Kadi se Kadi se mile aur use bhi apni Jaan se hath dhona pade kuchh aise karya Karti janani chahie

हमारी खबरों को लाइक करें कमेंट करें और अन्य साथियों की खबरों को लाइक करें कमेंट करें