मवई में भाजपा समर्पित बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष

in #bjp2 years ago

004.jpg

  • ग्राम में पटाखे की आवाज से मवई गूंजायमान

मंडला। जनपद पंचायत मवई के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा प्रत्याशीयों ने मारी बाजी मारी। यहां अध्यक्ष श्रीमती मनीषा प्रहलाद मरकाम, वहीं उपाध्यक्ष श्रीमती विजया लव कुश राय बनी। दोनों ही भाजपा समर्पित जनपद सदस्य थी। मवई जनपद पंचायत के अंतर्गत 16 वार्ड आते है। जिनमें 8 भाजपा समर्पित जनपद सदस्य थे। श्रीमती मनीषा प्रहलाद मरकाम वार्ड क्रमांक 10 से, श्रीमती विजया लव कुश राय वार्ड 05 से, अनंत राठौर जी वार्ड 15 से, संजू बोरिया जी वार्ड 09 से, श्रीमती दीपा अशोक बघेल वार्ड 07 से, हरे सिंह पन्द्रे वार्ड 14 से, श्रीमती सिलोचना मोंगरे वार्ड 12 से, मंशुख पट्टा जी वार्ड 03 से विजय रहे।

005.jpg

इन सभी के सहयोग से भाजपा के दोनों अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर कब्ज़ा किया। अध्यक्ष चुनाव में मत बराबरी होने पर सिक्का उछालकर अध्यक्ष पद का चुनाव जीता जबकि उपाध्यक्ष पद में 10-6 से जीत हासिल की। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। ग्राम में पटाखे की आवाज से मवई गूंजायमान उठा। कार्यकर्ताओ में उत्साह देखने को मिल रहा था। मुख्यालय में जूलूस निकालकर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत।

Sort:  

,👍

9 दिन नवरात्रि के और अब 9 दिन वार्दियम के शेष ।
अब अपने सपनो को पूरा करने के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है।
सपनो को पूरा करने के लिए खूब लाईक करे, कामेंट करे, तभी तो आप सभी के सपने पूरे होगे।
एक्सचेंज में आने से पहले ज्यादा से ज्यादा क्वाईन बना ले।
🙏🙏🙏🙏